बरेली

नोएडा रामलीला में छा रहा बरेली की आवाज का जादू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली की प्रतिभा का जलवा अब नोएडा की प्रसिद्ध रामलीला में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा सेक्टर-62 डी पार्क में श्री राम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 में मुरादाबाद की संस्था श्री जानकी कला मंच के बैनर तले मंचन चल रहा है, जिसका निर्देशन संजीव कुमार कर रहे हैं।
इस मंचन में बरेली आकाशवाणी के उद्घोषक, रंगकर्मी व निर्देशक देवेंद्र रावत और वरिष्ठ संगीतकार अजय विक्टर अपनी आवाज से रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। देवेंद्र रावत ने बताया कि वह पांच वर्ष की उम्र में गढ़वाल सभा बरेली की रामलीला से जुड़े थे, इसके बाद दिल्ली, मुंबई और ऋषिकेश की रामलीलाओं में भाग लिया। आज आकाशवाणी बरेली-रामपुर, फीचर फिल्मों और रंगमंच में कार्य प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से संभव हुआ है। शारदीय नवरात्र में रामलीला का मोह हर जरूरी काम छोड़कर अपनी ओर खींच लाता है। वहीं ईसाई धर्म से जुड़े होने के बाद भी अजय विक्टर मन से प्रभु श्रीराम की सेवा कर रहे हैं। उनका कहना है कि कलाकार का सबसे बड़ा धर्म मानवता और इंसानियत है, जो प्रभु श्रीराम के प्रसंगों से सीखने को मिलती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button