साहेबगंज
फोरलेन निर्माण कंपनी का सराहनीय पहल
मजदूरों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर और बांटे सेफ्टी किट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के करमटोला NH-80 पैकेज-2 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में जुटी DCC इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मजदूरों के कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल की है।कंपनी के करमटोला रेलवे लाइन के दक्षिण स्थित प्लांट परिसर में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान ड्राइवरों और निर्माण कार्य में लगे सैकड़ों मजदूरों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने मजदूरों की आंखों की बारीकी से जांच की और आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। लगातार धूल और धूप में काम करने से मजदूरों की आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह शिविर काफी उपयोगी साबित हुआ।वहीं कंपनी ने Safety Health & Safety अभियान के तहत सभी मजदूरों के बीच सेफ्टी किट का भी वितरण किया,ताकि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।इस अवसर पर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी निरंजन कांत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कंपनी सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं,बल्कि मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह संवेदनशील है और समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी अभियान चलाती रहती है,जिससे मजदूरों को किसी भी तरह का परेशानी का सामना करना ना पड़े।



