बुलंदशहर
छात्राओं को मिला सुरक्षा का शक्ति कवच पुलिस ने बताए हेल्पलाइन नम्बर
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : सलैमपुर मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत शुक्रवार को शहीद मेजर ललित प्रकाश उच्च प्राथमिक विद्यालय, चित्सौन की छात्राओं को थाना सलैमपुर का भ्रमण कराया गया इस दौरान थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी सलैमपुर थाना प्रभारी नीरज शर्मा, और मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी निरीक्षक दीप शिखा, ने पुलिस टीम के साथ छात्राओं को डायल 112, 1090, 181, 102, 108, 1930, 101 और 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की और अपने अन्दर व्याप्त डर को दूर कर जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन जोगेन्द्र सिंह, ने भी छात्राओं को प्रेरित किया इंचार्ज प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश गौतम, ने थाना प्रभारी नीरज शर्मा, सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से छात्राएं लाभान्वित होंगी कार्यक्रम में प्रतिभा शर्मा, रजनी रानी, मीनाक्षी गोयल, सादिया गाजी, सत्यप्रकाश और संतोष कुमार का सहयोग रहा ।



