कानपुर

माता के जयकारों से गूंज उठा भूसाटोली

महाकाली मंदिर के भव्य जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : भूसाटोली में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां माता महाकाली मंदिर में माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। माता के जयकारों और भजनों की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण के लिए माता रानी का भव्य और आकर्षक दरबार सजाया गया था, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ती गई, श्रद्धालुओं में भक्ति का उत्साह भी बढ़ता गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और बार-बार लग रहे माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। जागरण के दौरान देवी-देवताओं की कई मनमोहक झांकियों की भी प्रस्तुति की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। झांकियों और भजनों के संगम ने पूरे आयोजन को और भी भव्य बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे माता रानी के दर्शन और जागरण में शामिल होने पहुंचे। देर रात तक चले इस भव्य जागरण में आस्था का ऐसा रंग चढ़ा कि पूरा भूसाटोली क्षेत्र मानो माता की भक्ति में डूब गया। चारों तरफ माता के जयकारे, भजनों की गूंज और श्रद्धालुओं का उत्साह दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माता महाकाली मंदिर में आयोजित इस जागरण को भव्य और यादगार बना दिया कार्यक्रम में मौजूद रहे आयोजक रिंकल गुप्ता , कृष्णा गुप्ता , अजेश गुप्ता , गोलू भाई , प्रभाकर, संदीप, दिनेश सैनी, मनोज बाजपेई आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button