खैरथल

मदन राठौड़ के बयान पर बवाल 

  किया पुतला दहन, लगाए मुर्दाबाद के नारे

बलराम यादव बोले—पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध लड़ने की बात करना बेहद चिंताजनक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पाकिस्तान के साथ मिलकर अमेरिका से युद्ध लड़ने संबंधी दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को खैरथल के अंबेडकर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया तथा “भाजपा मुर्दाबाद” और “मदन राठौड़ मुर्दाबाद” के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने मदन राठौड़ के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों द्वारा पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया, जिनमें देश के जवानों और निर्दोष नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे में पाकिस्तान के साथ मिलकर अमेरिका से युद्ध लड़ने जैसी बात करना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से भाजपा का पाकिस्तान के प्रति प्रेम झलकता है, जो देश की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।
बलराम यादव ने कहा कि जिस पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद ने देश को गहरे जख्म दिए हैं, उसके साथ मिलकर युद्ध लड़ने की बात करना देशवासियों की भावनाओं और शहीदों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा सर्वोपरि है तथा आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने मदन राठौड़ से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी उचित नहीं है। देश की सुरक्षा और जवानों के बलिदान का सम्मान हर राजनीतिक दल की प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्षद नारायण छंगाणी पूर्व जिला सचिव दौलत नागर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर युसूफ एमपीएस नरवीर यादव हनुमान गुर्जर शकील खान मुकीम खान डेविड मर्दने सद्दाम खान तैयब खान सिद्धांत शर्मा सतनाम सिंह निजाम खान आसिम खान वीरपाल सिंह हरिओम चौधरी पुष्पेंद्र राजपूत जगमोहन जाटव सहित  जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button