गाजियाबाद
गाजियाबाद बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं का मिलन समारोह एवं गायन प्रतियोगिता
21 अक्टूबर को बबीता तोमर एडवोकेट ने महिला अधिवक्ताओं को दिया आमंत्रण, आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होगा आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाज़ियाबाद : महिला अधिवक्ताओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजियाबाद बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं के मिलन समारोह एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बार एसोसिएशन के बार रूम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की आयोजक एवं बार एसोसिएशन गाजियाबाद के चुनाव 2026-27 में सह सचिव (प्रशासन) पद की प्रत्याशी बबीता तोमर एडवोकेट ने सभी महिला अधिवक्ताओं को समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम आयोजक बबीता तोमर के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य महिला अधिवक्ताओं को एक-दूसरे के साथ संवाद, मेल-मिलाप और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। गायन प्रतियोगिता के जरिए महिला अधिवक्ताओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी मिलेगा।
उन्होंने महिला अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समारोह के माध्यम से न्यायिक क्षेत्र में कार्यरत महिला अधिवक्ताओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने तथा सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
