
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
फतेहगंज पश्चिमी। रहपुरा रोड स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे रोजगार मेले में 362 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली। चयनित अभ्यर्थियों को मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं कॉलेज के डायरेक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में 27 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 1217 युवाओं ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद 362 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, गौरव मिश्रा, सचिन चौहान, अमित सिंह, ओमेंद्र चौहान, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, डायरेक्टर सुनील कुमार, प्राचार्य सुनील कुमार, प्रेरणा चौहान, रोहतास सिंह, राजवीर सिंह, सुलेखा, सचिन शर्मा, रणजीत सिंह, आदित्य शर्मा, रंजीत सिंह, केपी राणा, नेमचंद लोधी, उमेश साहू आदि मौजूद रहे।




