हापुड़

सीबीएसई राष्ट्रीय- 2026 शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़ । दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक डी०पी०एस०, नाचारम (हैदराबाद) में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय- 2026 शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोदीनगर रोड, हापुड़ की 13 छात्राओं ने शूटिंग कोच राजेश असवाल के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया जिसमें अन्डर-14 पिस्टल टीम में माही त्यागी, प्रियांशी चौधरी व दिशि चौधरी ने ब्रॉन्ज पदक तथा अन्डर-14 राईफल टीम एवं अन्डर-17 राईफल टीम ने चतुर्थ स्थान अन्डर-19 पिस्टल टीम ने पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने सभी विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दीं हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button