महापंचायत को लेकर हंगामा करते हुए युवकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की
तहसील धौलाना में 27 सितंबर से यूजीसी रोल बैक को लेकर धरना चल रहा है

धौलाना में यूजीसी रोल
बैक आंदोलन की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ जिले की धौलाना तहसील में सवर्ण समाज का अनिश्चितकालीन धरना 27 सितंबर से लगातार जारी चल रहा है । यूजीसी के नियमों को वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर यह धरना 27 सितंबर से धौलाना तहसील परिसर में चल रहा है।, 18 अक्टूबर को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया और प्रदर्शनकारियों की भीड़ को लेकर जबरदस्त पुलिस बैरिकेडिंग की गई है ।
18 अक्टूबर की सुबह से ही धौलाना तहसील परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे पूरा इलाका छावनी में बदल गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी महापंचायत करने पर अड़े हैं। यूजीसी रोल बैक को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भीड़ सड़क पर आ गई । इसी दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की भीड़ से जमकर धक्कामुक्की हुई । आज प्रस्तावित महापंचायत को लेकर कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन ने हँगामे का रूप ले लिया । भारी भीड़ और हंगामे को लेकर पुलिस और भीड़ में जमकर नोंकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई । हालांकि मौके पर पहुंचे आलाअधिकारियों ने भीड़ और धरनारत प्रदर्शनकारियों को समझा कर मामला शांत कर लिया है।धौलाना तहसील क्षेत्र में हंगामे और प्रदर्शन को देखते हुए सी ओ सहित भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है ।
आपको बता दें कि धौलाना निवासी और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के भूपेंद्र तोमर और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के युद्धवीर राणा के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन चल रहा है । इनका कहना है, मुख्य मांगों में यूजीसी नियमों की वापसी हो, सवर्ण आयोग का गठन और आरक्षण का आधारआर्थिक करना शामिल है।
हालांकि वहीं हापुड की डीएम कविता मीणा ने बताया है कि महापंचायत नहीं होने दी जाएगी । जो भी व्यक्ति अवैधानिक कार्य करेगा ,उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।मौके पर सीओ मुनीश चंद्र,एसडीएम ऋषि राव और तहसीलदार सचिन चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।



