खैरथल

खैरथल में 51 फीट के रावण का होगा दहन, आतिशबाजी से जगमगाएगा दशहरा उत्सव

मेघनाथ-कुंभकरण के पुतलों का भी होगा दहन, रामदल की रथयात्रा रहेगी आकर्षण; सुरक्षा और पार्किंग के होंगे विशेष इंतजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इस बार खैरथल में दशहरा उत्सव भव्यता और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी की पहल पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 51 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। शानदार आतिशबाजी और भगवान श्रीराम, माता जानकी सहित रामदल की भव्य रथयात्रा उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।
सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित शामिल होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की।
सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक होंगे इंतजाम
नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि मेले में भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित आपातकालीन सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। दुकानों को व्यवस्थित स्थानों पर लगवाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। प्रशासन ने शहरवासियों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button