बरेली

बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति का 70वां विराट दशहरा मेला आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बरेली। बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति के तत्वावधान में 70वां विराट, भव्य और दिव्य दशहरा मेला आज 20 अक्टूबर को श्री विष्णु इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगा।
समिति के महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि यह मेला विभाजन के बाद सन 1950 से मॉडल टाउन में लगाया जा रहा है, जिसे बरेली के सबसे बड़े मेले के रूप में जाना जाता है। पहले राजगद्दी की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी। यह मेला गत वर्ष की तरह इस बार भी नए स्वरूप में आयोजित हो रहा है। रविवार 19 अक्टूबर को मॉडल टाउन में लंका दहन हुआ। आज शाम 4:30 बजे राजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर, रामायण मंदिर, दरगाह मंदिर होते हुए मेला स्थल पहुंचेगी। मेला स्थल पर 50 फुट ऊंचे रावण और 40-40 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए हैं। आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button