सिंगरौली

जयंत पुलिस ने सुलझाए चोरी और मोबाइल छीनने के 2 मामले

बाइक और 35 हजार का मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में कार्रवाई, लक्ष्मी मार्केट से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस भी बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जयंत चौकी पुलिस ने चोरी और मोबाइल छीनने के 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल और करीब 35 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रभावी विवेचना और लगातार पतासाजी के बाद यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पहली घटना 1 मार्च 2026 की है। जयंत क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा फरियादी के हाथ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया गया था। मोबाइल की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दूसरी घटना 13 अगस्त 2026 को जयंत स्थित लक्ष्मी मार्केट की है, जहां से फरियादी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP-66-MJ-7936 चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 397/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया था।
दोनों मामलों में पुलिस टीम ने लगातार जांच और पतासाजी करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल तथा छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
इस कार्रवाई में जयंत चौकी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दीप नारायण, राजेश द्विवेदी और आरक्षक अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिंगरौली पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button