जब महंगाई नहीं थी, तब लोग साइकिल पर घूमते थे
आज महंगाई है तो मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं।”- ओ पी राजभर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर आज निजी कार्यक्रम में गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे । जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की । इसके साथ ही भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की और किस तरीके से एनडीए की सरकार मजबूत रहे इसको लेकर भी वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने आगामी चुनाव को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा और बताया कि किस तरीके से इस समय भारत लगातार तरक्की कर रहा है और जनता भी सरकार के कामों से खुश नजर आ रही है।
महंगाई को लेकर ओपी राजभर ने एक अनोखा बयान देते हुए कहा कि
“जब महंगाई नहीं थी, तब लोग साइकिल पर घूमते थे, आज महंगाई है तो मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं।”
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने योगी सरकार को धन्यवाद दिया ।



