बरेली
अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पर्वतीय समाज की 60वीं रामलीला के छठे दिन अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन हुआ। रामलीला कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में हो रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान सिंह नेगी, सभापति कुर्मांचल नगर आवासीय समिति और विशिष्ट अतिथि हरवंश सिंह बिष्ट, सचिव आवासीय समिति रहे। साथ में राष्ट्रीय कवयित्री व शिक्षिका उन्नति शर्मा भी मौजूद रहीं। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू मुख्य उद्घोषक हैं और पूरन जोशी उनका सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया और महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ अतिथियों का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद मदन सिंह बिष्ट, चंद्र प्रकाश जोशी, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, तारा जोशी, नरेंद्र नेगी, भूपाल सिंह, जीत सिंह वोहरा, दीवानी चंद, हारमोनियम वादक गिरीश पांडे, तबला वादक हिमांशु नैलवाल और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।


