डीएम ने जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को जनगणना-2027 के दूसरे चरण में नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही देश के विकास की नीतियां और योजनाएं बनती हैं।
उन्होंने 21, 22 और 24 अक्टूबर को आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने और शंकाओं का मौके पर ही समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और किसी भी दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



