गोड्डा
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने एक साथ 4 सड़कों का शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रदीप यादव की ओर से एक साथ चार सड़कों का शिलान्यास किया गया है। श्री यादव ने जनता से किया अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। शिलान्यास का मास्टरस्ट्रोक खेलकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनकी पहचान ही विकास की पहचान है।
चारों तरफ विकास का डंका : पोड़ैयाहाट प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में आज जनता की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पंचायत सलैया में सिजुआ के पास मुख्य सड़क से दक्षिण बहीया होते हुए बस्ती तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य। कमराडोल : इलाके के लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए खास कार्य। अकासी : आर.ओ.डब्ल्यू. रोड से अकासी मातम टोला एवं करम टोला तक GSB मोंटेबुल कार्य (प्राक्कलन राशि – 13.00 लाख रुपये)।
कारीकादेर बांजी में कारीकादेर से झाड़ होते हुए तालझारी मुख्य सड़क तक GSB मोंटेबुल कार्य। बताया जा रहा है कि सालों से टूटी सड़कों के बीच लोग आने जाने को मजबूर थे। जनता के लिए आज का दिन किसी दिवाली से कम नहीं है। लंबे समय से लोग बदहाल रास्तों का दर्द झेल रहे थे, लेकिन विधायक ने नारियल फोड़कर और तख्ती का अनावरण कर साफ कर दिया है कि जनता की तकलीफों से बड़ा उनके लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की चमक से ही हमारी पहचान बनी है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, इसलिए हम विकास के रास्ते से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि हमारी असली पहचान सिर्फ और सिर्फ विकास की पहचान है। अब इन चारों सड़कों के बन जाने से हजारों ग्रामीणों को कीचड़ और गड्ढों से छुटकारा मिलेगा और आवाजाही बेहद आसान हो जायेगी।


