शामली

नलकूपों से केबल और कटआउट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कांधला पुलिस ने तीन घटनाओं का किया खुलासा, चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। क्षेत्र में किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर बिजली के केबल और कटआउट चोरी करने वाले गिरोह का कांधला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दो और तीन अक्टूबर की रात गांव नाला की नहर पटरी, 20 और 21 अक्टूबर की रात गांव एलम तथा 25 और 26 अक्टूबर की रात गांव डांगरौल में नलकूपों से बिजली की केबल और कटआउट चोरी किए गए थे। लगातार हुई घटनाओं के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

29 अक्टूबर की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास पुत्र राजपाल निवासी कनियान और बबलू पुत्र सोहनवीर निवासी भभीसा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिजली के पांच काले केबल, 27 स्टार्टर पत्ती, दो कटआउट और दो टूटे हुए स्विच स्टार्टर बरामद किए हैं। इसके अलावा दो कटर, आरी के दो ब्लेड, हथौड़ा, लोहे की छेनी और पेचकस भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button