शामली

नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को एएसपी का समर्थन

अभियान से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनीं, पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

चौसाना, शामली। चौसाना क्षेत्र के गांवों में नशे के खिलाफ शुरू किए गए जनजागरूकता अभियान को पुलिस का सहयोग मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने चौसाना चौकी पहुंचकर नशामुक्ति अभियान से जुड़े लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनते हुए पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि खेड़ी खुशनाम गांव में पिछले दिनों नशे के आदी दो युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में नशे के खिलाफ आवाज उठने लगी थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मास्टर नेपाल सिंह ने नशामुक्ति अभियान की जिम्मेदारी संभाली और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की पहल की। सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप से सैकड़ों लोग जुड़ गए। गांव खेड़ी खुशनाम में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक हुई।

इसी अभियान के क्रम में एएसपी सुमित शुक्ला ने अभियान से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र में नशे की समस्या और इससे प्रभावित लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने अभियान को पुलिस की ओर से पूरा सहयोग देने और बैठकों में पुलिस की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

इस दौरान थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर करण सिंह, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नरेश तोमर, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष लाखन राणा, कपिल राणा, पूर्व प्रधान उग्र सिंह, पूर्व सरपंच महावीर सिंह, रणधीर सिंह, नेपाल सिंह, सतपाल सिंह, मुकेश कुमार और विजय सिंघल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button