बेतुल
बैतूल सारणी रक्तदान शिविर, पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सारनी/पाथाखेड़ा : मस्जिद चौक के पास वार्ड नंबर 19 में 4 जुलाई 2025 को इमाम ए हुसैन के याद में रक्तदान महादान तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया।
वार्ड पार्षद जफर अंसारी ने बताया कि रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने खुद रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। शिविर का संचालन अत्यंत व्यवस्थित रूप से किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। करीब 65 रक्तदान वीरों ने रक्तदान किया।
संगठन के पदाधिकारीयो ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है। यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
रक्तदान शिविर के दौरान एक मोबाइल ब्लड कलेक्शन यूनिट में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। शिविर में पंजीयन से लेकर रक्त संग्रहण तक की प्रक्रिया अत्यंत सुचारु रूप से संपन्न हुई।
हर साल यहां पांच मोहर्रम से 10 मोहरम तक प्रतिदिन3 000से 4000 लोगों का लंगर कराया जाता है इस साल ब्लड डोनेट का प्रोग्राम रखा था जिसमें बाढ़-चाड का हिस्सा लेकर 65 से अधिक यूनिट ब्लड जिला अस्पताल को दिया गया आयोजन समिति मोहम्मद जफर अंसारी पार्षद राशिद खान एहतेशाम अंसारी फैयाज अंसारी अनवर अंसारी जुनैद अंसारी सनी अंसारी फरदीन खान बाकी समाज साथियों के साथ मिलकर यह प्रोग्राम किया गया



