नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : खैरथल शहर में दिन दहाड़े हुई मुनीम से लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने छ:दिन बाद कर दिया 7जुलाई 2025 को व्यापारी के मुनीम के मुनीम के साथ दिनदहाड़े हथियार कि नोक पर ढाई लाख रुपए कि लूट को अंजाम दिया गया जिसकी सूचना खैरथल व्यापारी श्यामलाल गुप्ता ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस से संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी साइबर सेल व अन्य तकनीकी सहायता से आरोपीयों कि पहचान कर ठिकानों पर दबिश देकर दिल्ली अम्बेडकर नगर निवासी महादेव उर्फ चिंटू उर्फ रूद्रा शर्मा से पुलिस से गहनता से पूछ ताछ कि जिन्होंने लूट घटना को स्वीकार करना कबूला आरोपीयों ने घटना के तीन दिन पहले मुनीम कि रैकी कि गई और एक महिने पहले भी रैकी कि जा चुकी थी घटना को अंजाम देने के गोविंद उर्फ विक्की को बुलाया गया था जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया । आरोपियों के विरुद्ध 20 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।दूसरी ओर व्यापारियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा धरने पर अलवर व्यापार संघ ,व्यापार कमेटी,खैरथल संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने आगे की रणनीति बनाई और अलवर ,खैरथल बंद की रूपरेखा बनाई शाम होते होते पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया। जो व्यापार संगठनो की एकता का परिणाम माना जा रहा है.