झांसी
छत्रपाल सिंह राजपूत बने पंचायत चुनाव के जिला संयोजक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी । अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्रपाल सिंह राजपूत जिला महामंत्री को पंचायत चुनाव हेतु जिला संयोजक मनोनीत किया है वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में भी छत्रपाल सिंह राजपूत प्रभारी रहे थे और उनके प्रयासों से पार्टी को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, और जिला पंचायत में भारी सफलता प्राप्त हुई थी इस बार पार्टी ने उन पर पुनः भरोसा व्यक्त किया है । इनके साथ देवेंद्र कंसाना एवं चंचल कंथारिया को जिला सहसंयोजक बनाया गया है । कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जारी सूची में यह जानकारी दी है।

