बेतुल

बैतूल हड़ताल अवधि का वेतन जल्द मिलेगा, मंत्री ने दिया आश्वासन

एनबीएसके संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रभारी मंत्री से धार में मिला

वेतन विसंगति और लंबित वेतन को लेकर हुई गंभीर चर्चा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धार में जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजीराव पटेल से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों पर मंत्री से विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने हड़ताल अवधि के वेतन और वेतन विसंगति को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर, संजीव लोखंडे और मनीष श्रीवास शामिल थे। उन्होंने मंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और हड़ताल अवधि का वेतन आहरण तथा लंबित वेतन विसंगति के मामलों को विस्तार से रखा।
मंत्री नरेंद्र पटेल ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हड़ताल अवधि के वेतन की प्रक्रिया प्रचलन में है और इस दिशा में जल्द कार्यवाही पूरी की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी और जल्द से जल्द वेतन संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button