गोड्डा

गांव-गांव चलो कार्यक्रम के तहत झामुमो नगर समिति की हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा  जिला इकाई, गोड्डा के निर्देशानुसार “गांव-गांव चलो” कार्यक्रम को लेकर बुधवार को आसनबनी स्थित सरसैयद स्कूल में नगर समिति द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजकुमार दास ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. कैयूम अंसारी, शंकर मंडल, यूसुफ अंसारी, फिरदौस अंसारी, शहादत अंसारी, ग्राम प्रधान भारत हांसदा, सुमन कुमार, मो. अंसार आलम और प्रखंड सचिव संतलाल मरांडी समेत अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुँचने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं जिला अध्यक्ष प्रो. कुमार ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची के गहन परीक्षण कार्यक्रम को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक सुनियोजित रणनीति है, जिसके माध्यम से मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करना चाहती है। बैठक के दौरान झामुमो की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा छोड़कर संतोष कुमार सिंह के अलावा मो. लाइक, खालिद, मो. खालिद, मो. साकिब, मो. साबुल, मो. अमन, मो. अब्दुल रहीम, मो. हसनैन, मो. अहमद, मो. मुन्ना, मो. नूरनवी, मो. इमरान, मो. रहीब, मो. शफी आलम, सागर दास, प्रीतम कुमार भगत सहित कई अन्य लोगों ने झामुमो में शामिल होकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button