लातेहार

कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बने बिहारी यादव

Bihari Yadav became the president of Colliery Mazdoor Union

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी स्थित पिट ऑफिस में बुधवार को आयोजित किया गया ।बैठक की अध्यक्षता बिहारी यादव,संचालन संतोष कुमार यादव ने किया । बैठक का मुख्य उद्देश्य कमेटी का पुनर्गठन करना था ।जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में रंथु उरांव उपस्थित थे ।मौके पर मजदूर यूनियन समिति का पुनर्गठन किया गया ।जिसमें अध्यक्ष बिहारी यादव उपाध्यक्ष प्रभु दयाल उरांव,संतोष कुमार यादव,सचिव अभिमन्यु कुमार सहसचिव राजू कुमार गंजू, संयुक्त सचिव हिमांशु तुरी,संगठन सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव मुनेश्वर यादव कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू शाह कोषाध्यक्ष विकास कुमार यादव कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार,गणेश गंजू,संदीप कुमार वसीम अंसारी,जगन्नाथ यादव,अरविंद उरांव,प्रदीप गंजू,दिवाली राम समेत कई लोगों को चुना गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button