अमरोहा
जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
अमरोहा में पशु चराने गया था, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव भीमाठीकरी निवासी कुवरसैन का 14 वर्षीय बेटा रूपेश बुधवार दोपहर को पशु चराने जंगल गया था। जब गांव के अन्य लोग जंगल पहुंचे तो उन्होंने एक शव प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ पर लटका देखा।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। मृतक की पहचान रूपेश के रूप में हुई, जो स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। छात्र की मौत से उसकी मां शकुंतला देवी समेत पूरा परिवार सदमे में है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



