रामपुर शाहबाद

उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अधिकारी का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, नगर महामंत्री जुबैर खान उर्फ गौरे खान के साथ-साथ एमएलसी प्रतिनिधि मनीष कुमार शर्मा नगर पंचायत पहुंचे और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुमार संजय का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को शाहबाद के गरीब व्यापारियों व गरीब जनता की आर्थिक व मानसिक स्थिति को समझाते हुए नगर में किसी भी नागरिक को आर्थिक क्षति पहुंचाए बिना विकास कार्य कराने की बात रखी जिस पर अधीशासी अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को उनकी मंशा के अनुरूप ही नगर में शीघ्र विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button