मुरादाबाद

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा; एक की मौत तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कुंदरकी में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कमालपुर के पास टेम्पू के आगे अचानक जानवर आने से टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मोहल्ला सादात निवासी कमाल हैदर की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
टेम्पो के आगे जानवर आने से हुआ हादसा 
टेम्पू मुरादाबाद से कुंदरकी जा रहा था जानवर के सामने आने से टेम्पू पलट गया।मृतक कमाल हैदर पुत्र निशाद हुसैन  मोहल्ला सादात के निवासी थे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है l पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।टेम्पू में बैठे लोग कारखाने से काम करके घर लौट रहे थे।
ऐसे हादसे अक्सर जानवरों के सड़क पर आने से होते हैं, जैसा कि अन्य जगहों पर भी देखा गया है, जहां जानवरों के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं और जान-माल की हानि होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button