मेरठ
अपना दल (एस) के स्थापना दिवस को लेकर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आगामी 4 नवम्बर को बरेली में आयोजित होने वाले अपना दल (एस) के स्थापना दिवस के अवसर पर मेरठ जनपद से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहभागिता को लेकर एक बैठक का आयोजन सर्किट हाउस एनेक्सी भवन में किया गया। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर तय हुआ कि स्थापना दिवस में मेरठ जनपद से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की दमदार उपस्थिति होनी चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के अलावा सचिन कुमार गुप्ता, इन्द्र कुमार आहूजा, सनी कुमार, राजू रौंदिया, चतरसैन, यामीन खान, विशाल वर्मा, मुनीश पटेल, नवीन गोयल, श्रीमती दीपा लोधी एवं श्रीमती बबीता आदि उपस्थित रहे।


