मेरठ

काशी टोल प्लाजा पर नितिन नबीन का भव्य स्वागत, सोमेंद्र तोमर से आत्मीय मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे के तहत सोमवार को मेरठ आगमन पर काशी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता ट्रैक्टर, कार और बसों से काशी टोल प्लाजा पहुंचे। रणभेरी, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नितिन नबीन का अभिनंदन किया। बुलडोजरों से की गई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही।

स्वागत के दौरान नितिन नबीन और डॉ. सोमेंद्र तोमर के बीच आत्मीयता का दृश्य भी देखने को मिला। नितिन नबीन ने सोमेंद्र तोमर से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया।

काशी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी के चलते माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भर गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button