यमुना तट पर सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य के साथ नवसंवत्सर का स्वागत

एनपीटी मथुरा ब्यूरो
मथुरा। संस्कार भारती द्वारा नव संवत् 2082 विक्रमी के स्वागत में यमुना तट के प्रयाग घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तट पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल से सूर्य को अर्घ्य दिया। सुविख्यात भजन गायक श्रीयुत श्रीगोपाल अग्रवाल के मधुर स्वरों में भजनों ने ऐसा समा बांधा कि घाट की सीढ़ियो पर बैठे लोग भक्ति भाव में झूमने लगे। शुभारंभ अतिथियों साध्वी सरोज बाला और भगवत विदुषी कीर्ति किशोरी द्वारा दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के प्रो. जयंत खोत और केंद्रीय ललित कला अकादमी क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी का संस्कार भारती के अध्यक्ष अनूप महेश्वरी और कार्यकारी अध्यक्ष रेखा महेश्वरी ने शाल और उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया। भागवताचार्य रमाकांत गोस्वामी का मंच पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुधांशु गोयल और अमृत खंडेलवाल ने श्रीयुत श्रीगोपाल अग्रवाल का स्वागत किया। रूपेश मिश्रा, मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा, दीपांशु गोयल, सुरेंद्र सक्सेना, चारू सिंघल आदि मौजूद थे।