गोड्डा

मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंगटी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी : आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंगटी थाना में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने विभिन्न गांवों से आए मोहर्रम समिति के सदस्यों, अखाड़ा व जुलूस के आयोजकों, बुजुर्गों, गणमान्यों, नवयुवकों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों आदि से बारी बारी से वार्ता कर जानकारी ली। उन्होंने उन्होंने किस-किस गांव से, किस रास्ते होकर, किस समय जुलुस निकलता हैं, कहां-कहां अखाड़ा लगता है, कितनी संख्या होती है इसके बारे में बारीकी से जानकारी ली गई। वहीं पुलिस निरीक्षक रूबी एडरीना मिंज और थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने सभी प्रकार के सरकारी नियमों और कानूनों की जानकारी दी। कहा कि पिछले निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालें और निर्धारित जगह पर ही अखाड़ा लगावें, जहां पहलाम करने का स्थान है वहीं पर ताजिया और निशान को पहलाम करें। निशान की ऊंचाई 14 फीट ही रखें। धीमी गति के वादक यंत्र का प्रयोग करें। डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी धर्म विशेष या भड़काऊ शब्दों का प्रयोग ना करें, किन्हीं को ठेस पहुंचाने वाले चैटिंग से बचें। अपने टोले मोहल्ले के बच्चों को यह जानकारी दें की बेवजह ठेस पहुंचाने वाला चैटिंग नहीं करें, वरना कानूनी कार्रवाई दायरे में आ सकते हैं। वहीं सबों से आग्रह किया गया कि शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व को मनावें। उक्त बैठक में थाना के सहायक जितेंद्र प्रसाद, घनश्याम राय, नागेंद्र नाथ पांडेय, मुखिया समीरूद्दीन अंसारी, शेख वाहीद, मुनेश्वर मंडल, शहाबुद्दीन अंसारी, हिमांशु चंद्र सिंह, लंबोदर महतो, अब्दुल खबीर, शरीफ आलम, नजूल मंसुर, मिस्टर खान, हेमलता झा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button