खैरथल
भिवाड़ी की फैक्ट्री में बन रही थीं प्रतिबंधित नशीली टेबलेटः
कम्पनी के दो पार्टनर और एक केमिस्ट गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), जयपुर स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और भिवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने भिवाड़ी में एक अवैध अल्प्राजोलम फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 60 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित दवा अल्प्राजोलम और मिक्स पाउडर जब्त किया गया। पुलिस ने कंपनी के दो मालिक और एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 4.850 किलो अल्प्राजोलम, 17.250 किलो मिक्स पाउडर बरामद किया गया हैं
