झुंझुनू

अनुसूचित जाति में जिले के प्रथम विधायक महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं बगड़। कस्बे के जोगेंद्र निवास समुदायिक भवन बगड़ में अनुसूचित जाति में जिले के प्रथम विधायक महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि जिस दोर में लोग राजनीति का क ख ग भी नहीं जानते थे उस दौरान महादेव प्रसाद बंका ने जिले को गौरवान्वित किया। उन्होंने राजनीति में आने से पहले सेना में अपनी सेवा दी। बलबीर काला ने महादेव प्रसाद बंका के जीवन पर प्रकाश डाला। महादेव प्रसाद बंका देश भर में बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के मार्गदर्शक रहे हैं। विधायक रहते उन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत काम किए हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बुद्ध विहार ट्रस्टी बलबीर काला, महावीर सरपंच खुडाना, डॉक्टर जगदीश बरवड़, सेवानिवृत निरंजन प्रसाद आल्हा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, पूर्व सरपंच बनवारी गोठवाल कासिमपुरा,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रामलाल चंदेलिया, एईएन रामप्रताप बरवड़, प्रधानाचार्य  पवन कुमार बुंदेला, उपप्रधानाचार्य बलबीर बुंदेला, नर्सिंग ऑफिसर विकास आल्हा, नीरज आल्हा, सेवानिवृत व्याख्यता करणीराम बरवड़, मालीराम निर्मल, चतुरुराम आल्हा ,सुनील बुंदेला, बनवारी लाल फुलवारिया,जोगेंद्र, राहुल‌, आकाश, मुकेश, राजेश गोठवाल, सुनील, तपेंद्र, धर्मपाल आल्हा, प्यारेलाल, जयसिंह आल्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button