सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित
Special veterinary camp organized in Sitapahari Panchayat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत सीतापहाड़ी पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान पशुओं में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया। पशुपालकों को रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने किसानों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि पशुधन को रोगमुक्त रखने के लिए विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण एवं उपचार कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। स्थानीय किसानों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे पशुधन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।



