बरेली
गन्ने का मूल्य 500 रुपये और बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कमिश्नरी पर की महापंचायत, ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कमिश्नरी पर महापंचायत का आयोजन किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. पूनम गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर अपर मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, बेमौसम बारिश से बर्बाद धान की फसल का उचित मुआवजा दिलाए जाने, बीमा कंपनियों से लंबित बीमा राशि का भुगतान कराए जाने, बैंकों द्वारा किसानों के उत्पीड़न पर रोक और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग प्रमुख रही। इस दौरान रोहिलखंड उपाध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, युवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेखर सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह, सत्येंद्र गंगवार, विजेंद्र गुप्ता, विश्वजीत सिंह, मोनू राठी, मीडिया प्रभारी दानिश अख्तर, युवा जिलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, हरिओम शर्मा, मंजीत सिंह सहित मंडल के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व सैकड़ों किसान मौजूद रहे।



