अमेठी

प्रकृति मेहरबान रही, बारिश के बीच हुए पी एम के जन्म दिन के कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने किया स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मिल रहा है डबल इंजन सरकार की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ -राजेश अग्रहरि

राज्य मंत्री ने पौधरोपण किया, पोषण रैली को हरी झंडी दिखाई, मरीजों का हाल चाल लिया

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

बारिश की भेंट चढ़ा स्वच्छता अभियान,डी पी आर ओ ने खानापूर्ति की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिन पर प्रकृति मेहरबान रही।सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम बारिश के बीच आयोजित हुए। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा सभी सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए। स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी में पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू की ओर से हवन पूजन, ब्राह्मणों को वस्त्र दान और भंडारे का आयोजन सुर्खियों में रहा।
बुधवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश के कारण सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम देर से शुरू हुए। स्वच्छता अभियान नहीं हो पाया। डी पी आर ओ मनोज कुमार त्यागी ने विकास खंड अमेठी में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के साथ सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर स्वच्छता अभियान की खानापूर्ति की।
प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ रखने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उनकी विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ ही उन्हें दवाइयां व परामर्श आदि दिया जाएगा। इस अवसर पर मा. प्रभारी मंत्री जी ने मा. प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह हम सबके लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य का विषय है, भारत के अंदर नारी को सर्वाधिक प्राथमिकता देने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि जब नारी स्वस्थ रहेगी तभी परिवार सशक्त होगा। मा. प्रधानमंत्री जी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है इस अभियान के तहत हम सभी परिवारों के घरों तक पहुंचेंगे इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के घरों तक पहुंच कर लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई हैं। कार्यक्रम में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, स्वास्थ्य सुविधाओं में अब काफी सुधार हुआ है । जिससे गरीब लोगों को इलाज में सुविधा मिल रही है।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत सुधार हुआ है मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा आज स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया है एक परिवार को सबसे अच्छा स्वास्थ्य महिलाएं देती हैं अमेठी में लगभग 80% ग्रामीण परिवेश में लोग रहते हैं ऐसी स्थिति में जब महिलाएं स्वस्थ होगी तो निश्चित ही आगे बढ़ेंगी और अपने परिवार को मजबूती प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल लिया तथा उन्हें फल वितरित किए। उसके बाद प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले 8वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी अग्रवाल, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज उमेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा भवानी दत्त दीक्षित, मीडिया प्रभारी भाजपा चंद्रमौली सिंह आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button