
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली। जिले की सरई तहसील में राजस्व व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवसर आईएएस सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने 30 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर 11 पटवारियों की नई पदस्थापना निर्धारित की है। कुछ पटवारियों को अतिरिक्त हल्कों का प्रभार भी सौंपा गया है।
तहसीलदार सरई के प्रस्ताव के आधार पर जारी आदेश के अनुसार आकाश द्विवेदी को झारा से नौढ़िया, अशोक द्विवेदी को पुरैल से घोघरा, सौरभ तिवारी को महरेल से पुरैल और बंशलोपाल पानिका को डोंगरी से महरेल हल्के में पदस्थ किया गया है।
वहीं प्रताप बैरे और दिनेश साहू को क्रमशः झलरी एवं निगरी हल्के में यथावत रखते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार गुप्ता सरई, चित्रभान सिंह छमरछ और विपिन त्रिपाठी पिपरी हल्के में यथावत रहेंगे। अन्य पटवारियों के कार्यक्षेत्र और अतिरिक्त प्रभार भी आदेश में निर्धारित किए गए हैं।
एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित पटवारी पुराने और नए प्रभार का विधिवत आदान-प्रदान कर प्रभार सूची कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही नवीन हल्कों का प्रभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल से राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन और नागरिकों को राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।



