बेतुल

बैतूल सारणी थाना प्रभारी का औचक निरीक्षण

बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सारनी। थाना प्रभारी सारनी जयपाल इनवाती ने आज क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 02 स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा बच्चों से आत्मीय संवाद कर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की।थाना प्रभारी ने ग्राम राजेगांव, खापा और बाकुड स्थित शासकीय विद्यालयों का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के साथ ही अपराध संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों को सावधानियां बरतने की समझाइश दी और समाज में सजग व जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।थाना प्रभारी का यह औचक निरीक्षण बच्चों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button