जामताड़ा

कर्माटांड़ में युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त को जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड में युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा मिशन स्कूल से शुरू होकर कर्माटांड़ बस्ती तक निकाली गई। इस दौरान यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी और रेलवे फाटक से होकर गुजरी। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा।
युवाओं ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे।
तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया और देशभक्ति के इस कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर निर्भय मंडल, अमित यादव , अभय, प्रमोद, दीपक सोनू , सुजीत , राकेश , आलोक कारण अनुराग एवं अन्य युवा उपस्थित थे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button