गाजियाबाद

 बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल झपट्टा कांड का खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार; आईफोन और बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
लोनी : थाना अंकुर विहार पुलिस ने मोबाइल फोन छीने जाने की हालिया वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर झपटा गया आईफोन तथा घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
एसीपी अंकुर विहार के अनुसार, देवेश कुमार शुक्ला नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 दिसंबर 2025 को बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनका आईफोन छीनकर फरार हो गए थे। मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की दर पकड़ के लिए विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल इनपुट के आधार पर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी पहचान विपुल उर्फ अतुल पुत्र बाबूराम, निवासी लालबाग लोनी तथा शिवम पुत्र चुन्नी गिरी, निवासी प्रेम विहार, शिव विहार दिल्ली के रूप में बताई। दोनों के कब्जे से छीना गया आईफोन और थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विपुल उर्फ अतुल के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी व लूट से जुड़े 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शिवम पर थाना लोनी बॉर्डर में चोरी के दो, दिल्ली में चोरी व बरामदगी का एक तथा थाना अंकुर विहार क्षेत्र में छिनैती से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button