साहेबगंज

बरहेट के खिजुरखाल व सिमलढाब लैंप्स में अनुदानित दर पर गेहूं बीज का वितरण,किसानों में उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के खिजुरखाल एवं सिमलढाब लैंप्स में किसानों के बीच उन्नत किस्म के गेहूं बीज का वितरण किया गया।बीज वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी एवं प्रखंड सचिव मुजिबुर्रहमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान अतिथियों ने बारी-बारी से पंजीकृत किसान मेघराय हेंब्रम,मोटका मुर्मू,विदर मुर्मू,साहेब मुर्मू, कृष्ण साह,अशोक सहित अन्य किसानों को गेहूं का बीज सौंपा।मौके पर प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने किसानों से समय पर खेतों की जुताई कर उन्नत बीज की बुवाई करने की अपील की,ताकि बेहतर पैदावार हो सके।वहीं सचिव मुजिबुर्रहमान ने कहा कि लैंप्स के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।बीज मिलने से क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखा गया।वही मौके पर सिमलढाब लैंप्स के अध्यक्ष मार्सेल मुर्मू,सचिव जूलियस मुर्मू,खिजुरखाल लैंप्स के अध्यक्ष मंडल हांसदा,सचिव चारलेस सोरेन,सिमलढाब झामुमो पंचायत अध्यक्ष ईश्वर हेंब्रम,सचिव सुनील कापरी, खिजुरखाल पंचायत अध्यक्ष सुनील सोरेन,सचिव बब्लू मरांडी सहित शमीम अंसारी,लखीराम हेंब्रम,पुसा टुडू, अब्दुल मजीद,चुनू मरांडी,समदा सोरेन,सामयल मुर्मू,बहादुर टुडू,मोनिका मुर्मू,मनोज किस्कू,जीवन चोंडे सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button