खैरथल

जलदाय विभाग की उदासीनता से नाले मे बह जाता है सैकड़ों लीटर पेयजल

सड़क पर किचड़ से लोग परेशान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के मातौर रोड पैटोल पम्प मुख्य मार्ग पर पिछले एक माह से जलभराव और पानी के वाल्व लीकेज की समस्या के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। सड़क पर पानी भर जाने से आम जनता का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए तो इस रास्ते से निकलना लगभग असंभव हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण पानी  मुख्य सड़क पर फैल गया है। लगातार वाहनों की आवाजाही से सड़क पर भरा पानी मिट्टी के साथ मिलकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं।
 मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगरपालिका परिषद व जलदाय विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button