सिंगरौली
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत क्षय रोग जागरूकता अभियान एवं फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
पोषण एवं जागरूकता से क्षय रोग उन्मूलन की ओर सार्थक पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा दिनांक 23 सितम्बर 2025 को क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम एवं पोषण किट आहार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 क्षय रोगियों को विशेष फूड बास्केट प्रदान की गई।
पोषण आहार किट में 2 किलो चना, 2 किलो मूंगफली एवं 1 किलो गुड़ सम्मिलित कर खाद्य सामग्री का फूड बास्केट तैयार किया गया,* जिसे प्रत्येक रोगी को वितरित किया गया। *रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली ने इन 25 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें समय-समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।



