बरेली
आईवीआरआई व बरेली कॉलेज के खाते होंगे सीज

एनपीटी बरेली ब्यूरो
बरेली। नगर निगम की कार्यकारिणी में 833.75 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ है। इतनी वसूली अभी तक अतिक्रमण में किसी वर्ष भी नहीं हुई है। वहीं कर विभाग को अभी 65 करोड़ रुपये वसूलना बाकी है। इसके लिए आईवीआरआई और बरेली कॉलेत के खातों को सीज करने की कवायद के लिए टीमों का गठन किया जाएगा।
मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों की 2025-26 के मूल बजट को लेकर चर्चा हुई। महापौर उमेश गौतम के नेतृत्व में हुई बैठक में 2023-24 के वास्तविक आंकड़ों के साथ 2024-25 पुनरक्षित बजट की अनुमानित आय और दिसंबर 2024 तक हुई नगर निगम की आय का अवलोकन किया गया। इसके तहत 2024-25 के दिसंबर तक नगर निगम की आए 518.61 करोड़ हुई है।