महर्षि गौतम ऋषि के जयकारो से गूंजी छोटी काशी

एनपीटी बूंदी ब्यरो
बूंदी। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम जयंती पर रविवार को गुर्जर गौड गौतम समाज की और से गौतम भवन बालचंद पाडा से शहर मे महर्षि गौतम भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा उपरला बाजार होते हुये कागदी देवरा स्थित सत्यनारायण भवन पुहंची जहां महर्षि गौतम की पूजा अर्चना हुई इसके बाद शुरू हुई शोभायात्रा कागदी देवरा चोमुखा बाजार सब्जी मंडी, केएनसिंह चैराहा, लंका गेट होती हुई चित्तौड़ रोड स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास पर पहुंची।
शोभा यात्रा में गौतम समाज बंधुओ का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक विमान में महर्षि भगवान को समाज बंधु कंधे पर लेकर जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। शोभा यात्रा में पुरूष सफेद कुर्ता पजामा व महिलांए लाल चून्दडी की साडी पहनकर शामिल हुई। महिलाएं गीत गाती हुई चल रही थी, युवा भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मे मशक कच्छी घोडी नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान नाहर का चोहटटा मे गौतम मित्र मंडल संचय समिति, कामल्या व्यास परिवार व सर्व ब्रहाम्ण महासभा की और से सब्जीमंडी चैराहे व शहर मे विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व रविवार सुबह महर्षि गौतम के सम्मुख हवन किया गया उसके बाद दोपहर को सप्ताह भर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पारितोषित वितरण हुआ। शोभायात्रा का समापन पर महाआरती के साथ हुआ। इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा मे बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, अरबन काॅपरेटिव बैक चेयरमेन सत्येश शर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर अध्यक्ष नवन किशोर गौतम फोलाई वाले, जयंती संयोजक मुकेश भारद्वाज, जयंती प्रभारी अनिल शर्मा, महिला प्रभारी प्रियंका शर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, रामवतार नोसाल्या पंकज गौतम, मनौज गौतम, उदय प्रकाश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, राजेन्द्र पंचोली, लोकेश शर्मा, विनीत शर्मा, सुनील गौतम बॉबी, चंदन शर्मा, राजीव लोचन गौतम, महिला जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, महिला प्रभारी प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।
फागोत्सव का हुआ आयोजन
गौतम जयंती की पूर्व संन्ध्या पर गौतम छात्रावास मे सांस्कृतिक कार्यक्रम फागोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, विशिष्ठ अतिथी अरबन काॅपरेटिव बैक चेयरमेन सत्येश शर्मा रहे अध्यक्षता ब्रहाम्ण नेता संजय शर्मा ने की। महिला प्रभारी प्रियंका शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता शर्मा ने अतिथियो को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिभागीयो ने मनमोहक प्रस्तृतियां देकर दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल ने बृज होली की थीम पर भजनो की धुन पर फूलो की होली भी खेली।