प्रगतिशील लेखक संघ11मई 2025 को विचार गोष्ठी आयोजित करेगा।

एनपीटी अयोध्या ब्यूरो
अयोध्या। प्रगतिशील लेखक संघ जनपद इकाई अयोध्या की कार्यकारिणी बैठक साकेतपुरी कॉलोनी में स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष स्वप्निल श्रीवास्तव ने की। बैठक का संचालन प्रलेस के अध्यक्ष मंडल के सदस्य अयोध्या प्रसाद तिवारी ने किया। बैठक में प्रगतिशील लेखक संघ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 रघुवंशमणि त्रिपाठी ने बताया कि संघ के स्थापना के 90 साल पूरे हो रहे हैं। प्रलेस के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनपद इकाईयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसी क्रम में यहां भी प्रलेस द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है इसके लिए बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से दिनांक 11मई 2025 ई0 को प्रेस क्लब अयोध्या फैजाबाद में सभागार में पूर्वाह्न 11बजे से एक विचारगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में जनपद इकाई की कार्यकारिणी विस्तार किये जाने सम्बन्धी आये प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों ने साहित्यकार आकांक्षा सिंह, भारती पाठक व रामानन्द मौर्य को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया। प्रगतिशील लेखक संघ की अगली बैठक दिनांक 27अप्रैल 2025 ई0 को पूर्वाह्न 11बजे से फैजाबाद की साकेतपुरी कालोनी स्थित संघ के कैम्प कार्यालय पर होगी। बैठक में अशोक कुमार तिवारी,डा0 विन्ध्य मणि,वसन्त राम, मोतीलाल तिवारी,एस0एन0 बागी, शशि कान्त पाण्डेय, रामजी राम यादव,आदि शामिल रहे। बैठक के अन्त में प्रसिद्ध शायर सलाम जाफरी के निधन पर उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।