अमरोहा

रोटी को लेकर हंगामा

अमरोह के धनौरा में दूसरे होटल से मंगाई रोटी पर ग्राहक-मालिक में विवाद, पुलिस ने संभाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में धनौरा के होली पार्क स्थित एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में गुरुवार रात रोटी को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद बहस और नोकझोंक में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक रेस्टोरेंट में भोजन करने आए थे। भोजन परोसते समय रेस्टोरेंट मालिक ने रोटी पड़ोस के दूसरे होटल से मंगवाई। ग्राहकों ने इस बात पर आपत्ति जताई, जिसके बाद रेस्टोरेंट मालिक और युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस जल्द ही विवाद और हंगामे में बदल गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचित किया गया। हंगामे के दौरान हल्की धक्का-मुक्की होने की भी जानकारी मिली है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button