गाली-गलौज और धमकी के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। नगीना देहात ग्राम जगदीशपुर निवासी रामोद कुमार की शिकायत पर थाना नगीना देहात पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी देने तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार घटना से संबंधित शिकायत 26 सितंबर 2026 को दर्ज की गई। शिकायतकर्ता रामोद कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को उनके परिवार से जुड़ी घटना के बाद उन्होंने संबंधित लोगों से मामले को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद 15 सितंबर को फोन पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी देने और उनके परिवार के संबंध में आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप लगाया गया।
शिकायत में फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य संबंधित तथ्यों का भी उल्लेख किया गया है। रामोद कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनीता पत्नी कुलदीप, गोपाल पुत्र रूपचंद और सत्यदीप पुत्र गोपाल, निवासी लाड़पुर चांदला, थाना नगीना देहात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 333, 115(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विजेंदर धामा को सौंपी गई है।


