गोड्डा
अंजली यादव बनी जिले की दूसरी महिला उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : अंजली यादव गोड्डा की नई उपयुक्त बनाई गई है। वह जिले में दूसरी महिला उपायुक्त के रूप में योगदान करेंगी। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी आदेश में अंजली यादव को गोड्डा का नया उपायुक्त बनाया गया है। इसके पूर्व अंजली यादव निदेशक पर्यटन विभाग, झारखंड के अलावे परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी थी।