
नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो।
रींगस,बावड़ी। ग्राम पंचायत लाखनी में स्थित श्री माणा बाबा धाम पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान मंदिर विकास के लिए भी काफी चर्चाएं हुई। जिससे आने वाले बाहर से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो । वैसे तो श्री माणा बाबा सेवा समिति बाहर से आने वाले हजारों सरधारियों के लिए व्यवस्थाओं की कमी नहीं कमी नहीं छोड़ते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की कमी के चलते भक्तों को काफी परेशानियां होती है। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर, सीकर एसपी से मांग की है कि रींगस, जाजोद सहित अन्य थानों के सिपाही ,आरएएसी. जाब्ता तैनात कर भक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा इंतजाम की जाए तो अच्छी रहेगी। जिसे माता बहिनों के आभूषण नहीं टूट सके। साथ श्री माणा बाबा सेवा समिति एवं कार्यकर्ताओं ,ग्रामीणों सहित अन्य लोगों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां दी गई। वार्षिक विशाल भंडारे एवं जागरण और मेले को लेकर आज माणा बाबा धाम पर मिटिंग की गई। जिसमें समस्त ग्रामीण जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 23 अगस्त को मेला भरेगा साथ ही रात्रि को जागरण और रविवार को विशाल भंडारा आयोजित होने होगा। जिसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। मीटिंग के दौरान वाले प्रोग्राम को लेकर अलग-अलग समिति सदस्य, कार्यकर्ताओं , ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गई । इस बार 100 मण प्रसादी का वितरण किया जायेगा।



